लोकेशन रायबरेली
नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज नहीं – पीड़ित परिवार परेशान` पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र से शर्मनाक कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि 11 साल की बच्ची के साथ गलत हरकत हुई, 4 दिन बाद भी थाने पर नही हुई दर्ज FIR पीड़िता पुलिसअधीक्षक से 24 जून 2026 को शालिनी देवी ने SP रायबरेली को प्रार्थना पत्र दिया। पत्र के अनुसार, 20 जून को शाम 6 बजे गांव रतापुर पहरोली के दीपू पंडित का बेटा दीपू पंडित उनकी नाबालिग बेटी को ट्यूबवेल पर कोठरी में ले गया और गलत हरकत की और 200 रुपये देकर धमकाया। फिलहाल पीड़िता थाना खीरों थाने पर पहुँची लेकिन अब तक पूरे मामले में कोई भी सुनवाई नहीं हुई।
दरअसल पत्र में लिखा है कि 22 जून को जब पीड़िता के पिता ने आरोपी के घर बात की तो जान से मारने की धमकी मिली। पीड़ित परिवार ने 22 जून को ही खीरों थाने में प्रार्थना पत्र दिया, पर आरोप है कि आज तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई।”वही पीड़िता की मां का आरोप है कि उल्टा ग्राम प्रधान मामले को दबाने के लिए परिवार पर दबाव बना रहे हैं। POCSO एक्ट जैसे गंभीर मामले में 4 दिन बीत जाने के बाद भी FIR न होना बड़े सवाल खड़े करता है।”
फिलहाल परिवार की मांग है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर तुरंत FIR दर्ज कर आरोपी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो। शिकायतकर्ता ने पत्र की कॉपी SP रायबरेली को दी गई है। अब देखना है परिवार को न्याय मिलता है या नहीं या फिर ऐसे ही दीपू जैसे हैवान मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करते रहेंगे और खुलेआम घूमते रहेंगे।







