पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

Share this post

फतेहपुर

*पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की लगाई गुहार*

 

पीड़िता परिवार सहित बच्चों के साथ शाम दिनांक 13/0 3/ 2024 लगभग 9:00 बजे भोजन करने जा रही थी तभी परिवार के राजू व पुत्रगण सूरजभान सिंह तथा रूपा देवी पत्नी राजू व राजू के लड़के प्रवीण, मयंक, आदित्य एक राय होकर घर में घुसकर पीड़िता के साथ गाली गलौज व मारपीट किया जिससे प्रार्थिनी के पति को गंभीर चोटे आई हैं तथा घर का सामान इधर-उधर करके बक्से में रखा मंगलसूत्र हार वजन डेढ़ तोला तथा तीन बिछिया जबरियन उपरोक्त लोग निकल कर ले गए घटना की सूचना जब थाने में जाकर पीड़िता ने दिया तो उपरोक्त लोग भी थाने में मौजूद थे उनके प्रभाव से पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया जो घटना बताई वह लिखा नहीं ना ही कोई कारवाई किया पहले भी कई बार घटना उपरोक्त लोग कर चुके हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ पीड़िता के पति की डॉक्टरी कराया जाना आवश्यक है प्रकरण में घटना की सूचना के जरिए प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी महोदय को दिया था ना तो अभी तक डॉक्टरी हुई और ना ही दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई पीड़िता ने बताया कि मेरे साथ अभी भी अप्रिय घटना हो सकती है

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन