पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने भूमि विवाद पर दी सफाई रायबरेली में भूमि विवाद को लेकर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष

Share this post

लोकेशन – रायबरेली

 

 

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने भूमि विवाद पर दी सफाई

रायबरेली में भूमि विवाद को लेकर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्षपूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने भूमि विवाद पर दी सफाई रायबरेली में भूमि विवाद को लेकर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान में पार्टी के अवध क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि राजस्व ग्राम मखदूमपुर की गाटा संख्या-266/436, रकबा 1.110 हेक्टेयर भूमि उनकी मां श्रीमती सुन्दारा को सीरदारी पट्टे पर आवंटित हुई थी, लेकिन राजस्व अभिलेखों की त्रुटि से खतौनी में नाम दर्ज नहीं हो सका। वर्ष 2000 में ग्राम सभा के दखल के बाद मामला सामने आया और धारा 229-बी के तहत वाद दाखिल किया गया। अदम पैरवी से वाद खारिज होने के बावजूद 2014 में मण्डलायुक्त लखनऊ के आदेश पर उपजिलाधिकारी ने उनकी मां के पक्ष में निर्णय दिया और खतौनी पर नाम दर्ज कराया। इसके बाद उत्तराधिकार में वे व उनके चार भाई भूमि के स्वामी बने। दिलीप यादव ने कहा कि यह विवाद उनकी सामाजिक व राजनीतिक छवि धूमिल करने की साजिश है।

 

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निशीकांत राय जी ने बिहार राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार से शिष्टाचार भेंट कर पत्रकारों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

ताजातरीन