भारत का डंका विदेश में भी बज रहा

Share this post

लोकेशन – गोरखपुर

 भारत का डंका विदेश में भी बज रहा है।

 गोरखपुर के बुद्धा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी गीडा गोरखपुर पहुचे विदेशी नागरिक ने भारत देश खासकर गोरखपुर जनपद की जमकर तारीफ किया।आपको बतादे की गोरखपुर जनपद के सहजनवा पहुचे दक्षिण अमेरिका (कोलंबिया) के निवासी

प्रख्यात एव प्रसिद्ध मॉडल माटेओ सगत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया की आज मुझे बेहद खुशी है की मेरे दोस्त भारतीय है और मैं भारत के सुप्रसिद्ध गुरु गोरखनाथ के पावन नगरी गोरखपुर में हु जहां का रहन-सहन, खाना पान बहुत ही सुंदर है। गोरखपुर का गीता प्रेस जो की एक अलौकिक धर्म स्थल है जहां से प्राचीन काल से लेकर अभी तक की तमाम ऐतिहासिक धार्मिक पुस्तके पूरे विश्व में प्रसारित की जाती हैं।ऐसे गोरखपुर में आकर मैं धन्य हो गया हु।यहां के लोगों का प्यार व स्नेह, यहां के कल्चर , यहां की भारतीय संस्कृति और यहा का वातावरण अत्यंत सुंदर है।भारत के लोगो मे भगवान के प्रति सच्चे हृदय से सच्ची भक्ति,अपने भगवान के प्रति मीरा के तरह प्रेम को देखकर, मेरे आँखों से आँसू आ गए।मैं मन ही मन प्रार्थना कर रहा था कि दुबारा मेरा जन्म भारत में ही हो क्योंकि यहाँ का प्यार भरा व्यवहार, यह साफ दर्शाता है कि भारत के बारे में अनेकों देशों में सोशल मीडिया के द्वारा अपनी व्यूज को बढ़ाने के लिए भारत की साफ सुथरी संस्कृति को गलत तरीके से दिखा कर भारत की संस्कृति और सभ्यता को कमजोर कर रहे हैं। मेरे

भारतीय मित्र डॉ. राजीव अग्रवाल जो की मानद प्रोफेसर स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी सीए, यूएसए में कार्यरत हैं। आज उनके सहयोग से मैं भारत की संस्कृति और सभ्यता को अपने सोशल मीडिया के माध्यम से तमाम देशों को बताऊंगा की भारत देश सच में सोने की चिड़िया है। और सभी से अपील भी करूंगा कि आप लोग भारत में आकर भारत के लोगों का प्यार व स्नेह जरूर महसूस करे।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन