लोकेशन रायबरेली
माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद प्रदेश सरकार द्वारा जारी हाई अलर्ट का असर रायबरेली में भी दिखाई दे रहा है। जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल ने भारी पुलिस फोर्स के साथ शहर के कई मोहल्ले में फ्लैग मार्च किया। सुरक्षा के लिहाज से जिले को 19 जोन व 5 सेक्टर में बांटा गया है। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को इलाज के लिए बाँदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी हो गई थी। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद प्रदेश सरकार ने हाई लेवल बैठक की जिसके बाद पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया था। जिसके बाद रायबरेली पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के किला बाजार, कहारों का अड्डा, जहानाबाद चौकी व आदि संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जा रही है। अगर कोई भड़काऊ पोस्ट या टिप्पणी करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।







