लायंस क्लब रुदौली द्वारा किया गया कार्यक्रम

Share this post

लोकेशन अयोध्या

 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लायंस क्लब रूदौली द्वारा किया गया कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लायंस क्लब रूदौली द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य कर रही पांच महिलाओं को सम्मानित किया जिनमें एसओ मवई आशा शुक्ला, खुशबू प्रसाद लखनऊ, श्रीमती अर्चना साहू, शिवानी व नेन्सी सिंह रही। जहां सम्मान पाकर महिलाएं गदगद हो गईं। उधर वक्ताओं ने समाज में महिलाओं की भागीदारी पर प्रकाश डाला। DSM लायंस पब्लिक स्कूल रौजागांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि सब रजिस्टार अनीता कुमारी को स्वीप आइकन डॉ निहाल रजा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।लायन अनिल खरे,जितेन्द्र मिश्रा ने आये हुए सम्मानित लोगों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।वही कार्यक्रम का शुभारंभ तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वीप आइकन डॉ निहाल रजा ने कहा कि बेटियां ही परिवार को और देश को सशक्त और समृद्ध कर सकतीं हैं। एक बेटी के पढ़ने से कई परिवार पढ़ जाते हैं और विकास बढ़ जाता है।उन्होंने महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।वही लंदन से आई डॉ असना जहरा नकवी ने कहा कि महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है चाहे पुलिस प्रशासन रहा हो या सेना में भी महिलाओं की सहभागिता काफी देखने को मिलती

 

है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन