लोकेशन गुरसराय झांसी
लोकसभा चुनाव और त्योहार को मध्य नजर रखते हुए पुलिस ने नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में किया पुलिस फ्लैग मार्च
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कानून व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने हेतु पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा, गुरसरांय पुलिस प्रशासन व अर्ध सैनिक बल द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बछेह, सरसेड़ा, अड़जरा व अन्य गाँव में पैदल फ्लैग मार्च किया। जिसमें आम जन को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु बात कही गई तथा आगामी चुनाव को लेकर किसी भी प्रकार की कोई भी भ्रांति अगर कोई भी व्यक्ति फैलता है तो उसकी सूचना थाने की पुलिस को देने की बात कही तथा निर्भीक एवं निडर होकर मतदान करने की बात कही। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राअधिकारी गरौठा रामवीर सिंह थाना अध्यक्ष गुरसराय संतोष कुमार अवस्थी तथा थाने के कई उप निरीक्षक एवं कई पुलिसकर्मी व अर्ध सैनिक बल के कई जवान मौके पर उपस्थित रहे।







