:एक विवाहिता ने अपने पति पर नपुसंक होने का आरोप लगाया है,
:बस्ती जिले के सदर कोतवाली के एक मोहल्ले में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जरा सोचिए की अगर किसी लड़की की शादी धूमधाम से हुई हो और शादी के बाद उसे पता चले की उस का पति नपुंसक है तो उस पर क्या बीतेगी, बस्ती जपद में एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, शादी के बाद जब लड़की को पता चला की उस का पति नपुंसक है तो वह हैरान हो गई, लोक लज्जा की वजह से वह पति को बर्दाश्त करती रही लेकिन जब उस के देवर ने उस की इज्जत पर हाथ डाला तो लोक लज्जा की सभी सीमाएं टूट गई और उस ने अपने पति समेत 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया,
बस्ती जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है,जहां एक विवाहिता ने अपने पति पर नपुसंक होने का आरोप लगाया है,पुलिस महानिरीक्षक को दिए शिकायती पत्र में उसका कहना है कि देवर ने उसके साथ रेप करने का प्रयास किया, लोकलाज के भय से पहले तो उसने मुंह नहीं खोला,लेकिन बाद में ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर उसने सारी बात अपने पिता से बताई, जिसके बाद मामला पुलिस में दर्ज कराया है, कोतवाली थाना क्षेत्र के एक वार्ड की रहने वाली विवाहिता ने पुलिस महानिरीक्षक के नाम से शिकायती पत्र दिया,उसने कहा कि उसका विवाह 11 जून 2023 को कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के साथ बड़ी धूधाम से हुआ था, पिता ने काफी दहेज भी दिया था,सुहागरात के दिन जब पति कमरे में आए तो बिना कुछ बोले सोने लगा,सुहागरात की रात को पति बोला कि मैं बहुत थक गया हूं मुझे सोने दो,कहा कि जब भी पति उसके पास आते थे तो कोई न कोई बहाना बनाकर दूर हो जाते थे,जब इसका कारण उन्होने ने पति से पूछा तो उन्होने बताया कि वह नपुंसक हैं,
महिला ने आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र में कहा कि एक दिन पति उसके गुप्तांग में पीछे से अंगुली डाल कर आप्रकृतिक दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा,जब वह चिल्लाई तो उसने मुंह दबा दिया और मारने पीटने लगा,गला दबाकर जान से मारने की धमकी भी दी कहा कि कहीं कहोगी तो तुम्हें जिंदा नहीं छोडूंगा, पति के नपुंसकता की मायके वालों से नहीं बताई और सब सहती रही, विवाहिता ने बताया कि एक दिन उसके कमरे में देवर घुस गया और दरवाजा भीतर से बंद कर दिया,बोले तुम्हारे पति नपुंसक है यह जानकारी हम सबको है,जिसे बाद वह रेप करने की कोशिश करने लगा,बोला कि तुम मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ और आराम से घर में रहो,किसी तरह दरवाजा खोलकर मैं बाहर भागी, तब जाकर इज्जत बची।
ससुरालियों सहित पति के मामा पर आरोप लगाते हुए कहती हैं कि ससुरालियों के साथ ही उसके पति का मामा कह रहा था कि अपने देवर से संबंध बना लो,बच्चा हो जाएगा तो घर की इज्जत घर में ही रहेगी। जिसके बाद पूरी बात अपने पिता से बताई।







