सिद्धार्थनगर इटवा तहसील
सम्पूर्ण समाधान दिवस अपर जिला अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न 49 मामला आया,05 मौके पर निस्तारित तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व उमा शंकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। यहां कुल 49 मामला आया जिसमें से 05 मामले को मौके पर तुरंत निस्तारित कर दिया गया।
तहसील समाधान दिवस में राजस्व, विद्युत व अन्य विभागों के शिकायतों की सुनवाई अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व उमा शंकर, उपजिलाधिकारी इटवा राहुल सिंह तथा पुलिस विभाग के मामलों को पुलिस क्षेत्राधिकारी गर्वित सिंह द्वारा निस्तारित किया गया।अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व उमा शंकर ने सम्पूर्ण समाधान दिवस इटवा में उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गरीबों, असहायों को उचित एवं त्वरित न्याय दिलाये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।
किसी भी पीड़ित व्यक्ति को उचित न्याय दिलाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लम्बित नहीं रहना चाहिए।यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लम्बित पाया जायेगा तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 49 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुआ। जिसमें राजस्व-22, राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बन्धित-15, विकास विभाग- 03, पुलिस विभाग- 08, विद्युत विभाग का- 01 मामला आया। जिसमें राजस्व विभाग के 03, विकास 01, पुलिस 01 मामले को अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व उमा शंकर द्वारा मौके पर ही निस्तारित करा दिया गया।तहसील दिवस में अवशेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिवस के अन्दर शत-प्रतिशत निस्तारण की कार्यवाही सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस कार्यक्रम में उपरोक्त के अतिरिक्त तहसीलदार इटवा, खण्ड विकास अधिकारी खुनियांव ओम प्रकाश गुप्ता, पूर्ति निरीक्षक मुकेश कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी खुनियांव ओम प्रकाश मिश्र, बाल विकास परियोजना अधिकारी खुनियांव मो. अरशद सहित अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।







