गोरखपुर ब्रेकिंगसीएम
सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आयेंगे
आज राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एव स्पोर्ट्स सिटी की नींव रखेंगे सीएम योगी
सीएम योगी गोरखपुर को देंगे 18 सौ करोड़ रुपये की टाउनशिप की सौगात
आज मुख्यमंत्री के हाथों गोरखपुर को मिलेगा होली का बम्पर उपहार
1877.61 करोड़ रुपये की 76 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे सीएम
मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ 18 सौ करोड़ रुपये की आवासीय टाउनशिप की सौगात देते हुए 25 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 51 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। ये सभी परियोजनाएं गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की हैं।
लोकार्पण और शिलान्यास का यह कार्यक्रम आज दोपहर 2 बजे मानबेला में होगा।
जीडीए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने से पूर्व 1 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ही मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में चार मंजिली फार्मेसी बिल्डिंग का शिलान्यास करेंगे। इसके निर्माण पर 24.69 करोड़ रुपये की लागत आएगी।







