जनपद बांदा_
राइफल क्लब ग्राउंड की नीलामी पर सदर विधायक का बड़ा कदम

सीएम व आयुक्त को पत्र, नीलामी तत्काल रोकने की मांग
बांदा। राइफल क्लब ग्राउंड की नीलामी एवं उसके संभावित कमर्शियल उपयोग को लेकर उठ रहे विरोध के बीच सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बड़ा कदम उठाया है। विधायक ने मुख्यमंत्री एवं आयुक्त को पत्र लिखकर नीलामी प्रक्रिया तत्काल रोकने की मांग की है।
पत्र में विधायक ने स्पष्ट किया है कि राइफल क्लब ग्राउंड का किसी भी स्थिति में व्यावसायिक उपयोग न किया जाए, बल्कि इसे खिलाड़ियों और खेल गतिविधियों के अनुरूप विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक मैदान वर्षों से खिलाड़ियों की मेहनत, प्रतिभा और भविष्य से जुड़ा रहा है; ऐसे में इसका स्वरूप बदलना युवाओं के हितों के खिलाफ होगा।
विधायक ने यह भी उल्लेख किया कि राइफल क्लब ग्राउंड से कई खिलाड़ी जिला व प्रदेश स्तर पर पहचान बना चुके हैं। यदि मैदान को कमर्शियल गतिविधियों के लिए दिया गया तो इससे खेल संस्कृति को गहरा नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने शासन से आग्रह किया कि ग्राउंड को आधुनिक खेल सुविधाओं से लैस कर आदर्श स्पोर्ट्स ग्राउंड के रूप में विकसित किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर अवसर मिल सकें।
सदर विधायक के पत्र के बाद खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और आम नागरिकों में उम्मीद जगी है कि राइफल क्लब ग्राउंड सुरक्षित रहेगा और भविष्य में भी खेलों के लिए समर्पित रहेगा।
Users Today : 7
Users This Month : 110
Total Users : 20086
Views Today : 7
Views This Month : 138
Total views : 29983