कानपुर देहात: रूरा में 50 किलो अवैध पटाखों के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share this post

कानपुर देहात:

त्योहारों के मद्देनजर अवैध आतिशबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रूरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में अवैध पटाखों का भंडारण और बिक्री कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुधीर भरद्वाज ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखे बेचे जा रहे हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और गहलों निवासी बालकिशन सविता (59 वर्ष) को हिरासत में ले लिया।

मौके से सुतली बम और मल्टीशॉट बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 50 किलोग्राम अवैध आतिशबाजी से भरे दो कार्टून बरामद किए हैं। जप्त किए गए पटाखों में खतरनाक सुतली बम, अनार, बुलेट बम और मल्टीशॉट बम शामिल हैं।

आगे की विधिक कार्रवाई जारी

रूरा पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध आतिशबाजी का कारोबार करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन