लोकेशन–कासगंज(यूपी)
कासगंज के गंजडुंडवारा नगर में पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़

फीता काटकर ईद महोत्सव प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
जनपद कासगंज के गंजडुंडवारा नगर में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ पहुंची। जहां उन्होंने आयोजित एक भव्य प्रदर्शनी गंजडुंडवारा ईद महोत्सव का शुभारंभ फीता काटकर किया। वहीं इस दौरान प्रदर्शनी आयोजनों द्वारा राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ को पुष्प और अशोक स्तंभ का मोमेंटो को देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा मौजूद रहे। इस अवसर प्रदर्शनी ठेकेदार सोनू श्रीवास्तव ने बताया कि यह ईद महोत्सव प्रदर्शनी 15 मार्च से शुरू होकर 15 अप्रैल 2026 तक चलेगी। यह प्रदर्शनी हर वर्ष गंजडुंडवारा क्षेत्र के लोगों के मनोरंजन के लिए लगाई जाती है। जिसमें बच्चों के लिए पहली बार कश्मीर वैली और मनाली की थीम पर आधारित लाइव शो लगाया गया है और झूले, नाव, जंपिंग खेल खिलौने की दुकानें खाने पीने के स्टॉल और महिलाओं के लिए कपड़े श्रंगार सामग्री की दुकानें भी लगाई गई है। और प्रदर्शनी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
आपको बता दें कि कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा में आयोजित ईद महोत्सव प्रदर्शनी का शुभारंभ करने पहुंची उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने कहा कि ईद महोत्सव प्रदर्शनी का आयोजन नगर और क्षेत्रवासियों को मनोरंजन के साथ-साथ आपसी मेलजोल का अवसर प्रदान करता है। और इस तरह के आयोजनों से स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों और छोटे दुकानदारों को भी लाभ मिलता है। वहीं प्रदर्शनी ठेकेदार सोनू श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदर्शनी में पहली बार कश्मीर वैली और मनाली की थीम पर आधारित लाइव शो लगाया गया है जोकि मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अलावा बच्चों के लिए आकर्षक झूले और खेल-खिलौनों के की दुकानें लगाई गई हैं, वहीं युवाओं और परिवारों के लिए भी कई प्रकार के मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराए गए हैं। महिलाओं के लिए विशेष रूप से खरीदारी की के लिए कपड़े, श्रृंगार सामग्री और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानें लगाई गई हैं। और खाने पीने के स्टाल भी लगाए गए हैं। वहीं प्रदर्शनी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस चौकी बनाई गई है। जिसमें पुलिस पुलिस बल की तैनाती रहेगी। ताकि लोग बिना किसी परेशानी के प्रदर्शनी का आनंद ले सकें। प्रदर्शनी में ईद के त्यौहार को लेकर नगर और क्षेत्रवासियों की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
Users Today : 8
Users This Month : 111
Total Users : 20087
Views Today : 8
Views This Month : 139
Total views : 29984