मेरठ उत्तर प्रदेश _
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का जश्न, मेरठ में बांटे लड्डू और निकाला विजय मार्च


केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मेरठ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए लड्डू बांटे और विजय मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने मेरठ कॉलेज से अंबेडकर पार्क तक पैदल मार्च निलकर अपनी खुशी व्यक्त की।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन और उनके संघर्ष की जीत हुई है। इसी जीत के उपलक्ष्य में मेरठ में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम लोगों के बीच लड्डू वितरित किए और नारेबाजी करते हुए जश्न मनाया।
विजय मार्च के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे छात्रों की जीत बताते हुए कहा कि युवाओं के संघर्ष ने सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र और छात्र शक्ति की बड़ी जीत है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों के आंदोलन को मिली सफलता से पूरे देश में खुशी का माहौल है और मेरठ में भी इसी खुशी को लड्डू बांटकर और विजय मार्च निकालकर मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Users Today : 8
Users This Month : 111
Total Users : 20087
Views Today : 8
Views This Month : 139
Total views : 29984