लोकेशन रायबरेली
कारगिल विजय दिवस पर वीरों को नमन

मातृभूमि सेवा मिशन, रायबरेली इकाई द्वारा शहीद स्मारक परिसर में आयोजित निःशुल्क प्रातःकालीन योग शिविर में योगाभ्यास के उपरांत कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
कारगिल युद्ध में योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया। साथ ही सभी वीर जवानों को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जीवन की मंगलकामना के साथ मनोकामना वृक्ष गमले सहित भेंट किया गया। समाजसेवी हिमांशु को भी मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी आदरणीय रविंद्र सिंह ने की। प्रदेश महासचिव नरेंद्र सिंह फौजी ने कारगिल युद्ध के प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए वीर सैनिकों के अद्वितीय शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति का भावपूर्ण स्मरण कराया।

Users Today : 8
Users This Month : 111
Total Users : 20087
Views Today : 8
Views This Month : 139
Total views : 29984