लखनऊ 
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निशीकांत राय जी ने बिहार राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार से शिष्टाचार भेंट कर पत्रकारों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निशीकांत राय जी ने बिहार में कार्यरत पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, पत्रकारों पर होने वाले हमलों की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मांगें पुलिस महानिदेशक के समक्ष रखीं।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार जी ने राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग को आश्वस्त किया कि बिहार में पत्रकारों पर होने वाले हमलों एवं उत्पीड़न के मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा तथा ऐसे प्रकरणों में विधिसम्मत एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा एवं सम्मान की रक्षा करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग ने पुलिस महानिदेशक द्वारा दिए गए सकारात्मक आश्वासन का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इससे बिहार के पत्रकारों में सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी।
जारीकर्ता:
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग (RPSA)






