रायबरेली में तेजी से शुरू हुआ गड्ढा मुक्त सड़कों का अभियान।
मीडिया से बातचीत करते हुए अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने दी जानकारी।
EO स्वर्ण सिंह ने कहा शहर की प्रमुख सड़कों को किया जा रहा गड्ढा मुक्त।
EO ने कहा अस्पताल चौराहा से सुपर मार्केट, खालसा चौक से घंटाघर तक सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त।
EO ने जानकारी देते हुए कहा अम्बेडकर चौराहा और ITI रोड का भी होगा नवीनीकरण।
EO ने कहा- दो चरणों में गड्ढा मुक्त सड़कों का होगा काम, पहला चरण गड्ढा मुक्त, दूसरा नवीनीकरण और विशेष मरम्मत कार्य।
फिलहाल 10 तारीख तक शहर की मुख्य सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त।
नवरात्र से पहले जर्जर सड़को का होगा काम पूरा ओर त्योहारों से पहले नवीनीकरण का कार्य होगा समाप्त।







