कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु RPSA ने आयोजित की विशेष प्रार्थना सभा

Share this post

कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु RPSA ने आयोजित की विशेष प्रार्थना सभा

कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु RPSA ने आयोजित की विशेष प्रार्थना सभा
कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु RPSA ने आयोजित की विशेष प्रार्थना सभा

अकबरपुर, कानपुर देहात | 4 अक्टूबर 2026

 

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग (RPSA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री निशीकांत राय जी के नेतृत्व में रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को होटल के-1, अकबरपुर, कानपुर देहात में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना को लेकर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया तथा भगवान हनुमान जी से कैप्टन स्मित मच्छार जी के शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होने एवं दीर्घायु की मंगलकामना की गई।विशेष प्रार्थना सभा में दूर-दराज से पहुंचे राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के वरिष्ठ पदाधिकारियों, पत्रकार बंधुओं, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों तथा बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों ने सहभागिता की। सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर कैप्टन स्मित मच्छार जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के राष्ट्रीय सचिव श्री अर्पित कुमार जी ने कहा कि ईश्वर की कृपा से कैप्टन स्मित मच्छार जी जल्द से जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ हों और उन्हें उत्तम स्वास्थ्य प्रदान हो। उन्होंने कैप्टन स्मित मच्छार जी के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और पराक्रम की सराहना करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।RPSA के पदाधिकारियों ने संकट की घड़ी में कैप्टन स्मित मच्छार जी द्वारा लगभग 180 लोगों की जान बचाने के लिए किए गए साहसिक प्रयास की सराहना की। पदाधिकारियों ने उनके अदम्य साहस, कर्तव्यपरायणता और पराक्रम को नमन करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव श्री संजय तिवारी, कानपुर मंडल संरक्षक श्री दिनेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अश्वनी शुक्ला , मंडल महासचिव श्री अनुराग ठाकुर, कानपुर देहात जिलाध्यक्ष श्री हरिकृष्ण, समाजसेवी श्री नीरज शुक्ला एवं समाजसेवी श्री मनोज पाण्डेय सहित राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के पदाधिकारी, पत्रकार बंधु एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से भगवान हनुमान जी से प्रार्थना करते हुए कैप्टन स्मित मच्छार जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना की।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन