राष्ट्रीय जल विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग तेज करेगी बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति : प्रवीण पाण्डेय

Share this post

राष्ट्रीय जल विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग तेज करेगी बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति : प्रवीण पाण्डेय

राष्ट्रीय जल विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग तेज करेगी बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति : प्रवीण पाण्डेय
राष्ट्रीय जल विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग तेज करेगी बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति : प्रवीण पाण्डेय

समिति की खागा में बैठक, 10 नवंबर को मनाया जाएगा फतेहपुर स्थापना दिवस

 

खागा (फतेहपुर)। बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति फतेहपुर में राष्ट्रीय जल विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को आगे बढ़ाएगी। समिति की महत्वपूर्ण बैठक केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ‘बुन्देलखण्डी’ के नेतृत्व में खागा में संपन्न हुई। बैठक में ‘मेरी माटी, मेरा तीर्थ, मेरा फतेहपुर—मैं ही संवारूंगा’ अभियान के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनपद के समग्र विकास और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

 

समिति के प्रदेश अध्यक्ष यज्ञेश गुप्ता ने कहा कि फतेहपुर के समग्र विकास के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है। समिति के प्रवक्ता देवव्रत त्रिपाठी ने बताया कि 10 नवंबर को फतेहपुर स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसके माध्यम से जनपद की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के साथ विकास के प्रति जनजागरण किया जाएगा। राम प्रसाद विश्वकर्मा ने भी अभियान के उद्देश्यों पर विचार रखे।

 

जल विश्वविद्यालय से शिक्षा और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

 

केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ‘बुन्देलखण्डी’ ने कहा कि गंगा और यमुना के दोआब में स्थित फतेहपुर में राष्ट्रीय जल विश्वविद्यालय की स्थापना से शिक्षा, शोध, रोजगार, कृषि और जल संरक्षण के क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित हो सकती हैं। प्रस्तावित विश्वविद्यालय में जल विज्ञान, जल संसाधन प्रबंधन, पर्यावरण विज्ञान और जल कानून जैसे विषयों में उच्च शिक्षा एवं शोध की सुविधाएं विकसित करने की परिकल्पना है।

 

उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही किसानों को आधुनिक सिंचाई तकनीक, वर्षाजल संचयन, भूजल संरक्षण और तालाबों के पुनर्जीवन से संबंधित वैज्ञानिक शोध का लाभ मिलने की संभावना है।

 

2047 तक विकसित फतेहपुर बनाने का लक्ष्य

 

समिति की ओर से 12 अक्टूबर को फतेहपुर नगर में ‘समग्र फतेहपुर विमर्श’ संपन्न हो चुका है। अभियान के तहत जनपद के विभिन्न वर्गों से सुझाव लेकर ‘आकांक्षी जनपद फतेहपुर@2047 विजन डॉक्यूमेंट’ तैयार करने की योजना है।

 

इसमें जिले की तीन तहसीलों, छह विधानसभा क्षेत्रों, दो नगर पालिका परिषदों, आठ नगर पंचायतों, 13 विकास खंडों तथा न्याय पंचायतों और ग्राम पंचायतों से जुड़े विकास संबंधी मुद्दों को शामिल करने का लक्ष्य है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, उद्योग, जल संरक्षण और पर्यावरण जैसे विषयों को विकास की प्राथमिकताओं में शामिल किया जाएगा।

 

प्रवीण पाण्डेय ने कहा कि फतेहपुर का विकास जनभागीदारी और सामूहिक प्रयासों से ही गति पकड़ सकता है। अभियान का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर जनपद के भविष्य के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करना है। उन्होंने लोगों से अपनी माटी, विरासत और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया।

 

मुख्य रूप से राम प्रसाद विश्वकर्मा, बी के सिंह, शैलेन्द्र तिवारी, जय प्रकाश, रघुनाथ, लवलेश, जितेन्द्र, धीरज, अतुल साहू, प्रमिल कुमार, पुष्पित यादव, विकास सिंह आदि रहे l

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन