बदायूं ब्रेकिंग:
बदायूं में जरीफनगर में मामूली विवाद में 50 वर्षीय भीमसेन की डंडे से पीट-पीटकर हत्या,

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव में मामूली कहासुनी में 50 साल के व्यक्ति की हत्या कर दी गई। आरोपी ने डंडे से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
मृतक की पहचान भीमसेन (50) पुत्र मनीराम, निवासी उस्मानपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आज दिनांक 13 अक्टूबर को थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम उस्मानपुर में गांव के ही अजीत का भीमसेन के साथ विवाद हुआ था।
बताया जा रहा है कि अजीत ने अपने माध्यम से भीमसेन को मोबाइल किस्त पर दिलाया था। समय पर किस्त जमा न होने के कारण दोनों में कहासुनी, गाली-गलौज हुई। आरोप है कि इसी दौरान अजीत ने डंडे से भीमसेन पर हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि भीमसेन की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर जरीफनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात हृदेश कठेरिया और सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसपी देहात हृदेश कठेरिया ने बताया कि आरोपी अजीत को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी और मृतक दोनों एक ही जाति के हैं। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।







