मंदिर के महंत ने गांव के कुछ स्थानीय निवासियों पर दबंगई के बल पर मंदिर की जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है।

Share this post

कौशांबी, उत्तर प्रदेश। कौशांबी जनपद की चायल तहसील के पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पेरई गांव में श्री सीताराम जी मंदिर की भूमि पर कथित कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। मंदिर के महंत ने गांव के कुछ स्थानीय निवासियों पर दबंगई के बल पर मंदिर की जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है।

मंदिर के महंत ने गांव के कुछ स्थानीय निवासियों पर दबंगई के बल पर मंदिर की जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है।
मंदिर के महंत ने गांव के कुछ स्थानीय निवासियों पर दबंगई के बल पर मंदिर की जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है।

महंत के अनुसार, पेरई गांव में गाटा संख्या 218 की भूमि श्री सीताराम जी मंदिर के नाम दर्ज है। आरोप है कि इसके बावजूद कुछ लोग उक्त भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इस मामले को लेकर पीड़ित महंत ने सरकार और जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए मंदिर की भूमि को कब्जे से मुक्त कराने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए राजस्व अभिलेखों की जांच कराता है और मंदिर की भूमि को लेकर चल रहे विवाद में क्या कदम उठाता है।

नोट: मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि तथा संबंधित पक्षों और प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने आना अभी बाकी है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन