रायबरेली यूपी

रायबरेली में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 3151 लीटर शराब बरामद
वही 6 विशेष टीमों का गठन, 7895 किलो लहन नष्ट, 161 मुकदमे दर्ज और 5 आरोपी जेल भेजे गए।
रायबरेली में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित छह विशेष टीमें संबंधित एसडीएम की निगरानी में कार्रवाई कर रही हैं। जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार के मुताबिक, इस महीने अब तक 3151 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है, जबकि 7895 किलोग्राम लहन नष्ट कराया गया है। अभियान के तहत 161 अभियोग दर्ज किए गए हैं और पांच आरोपियों को जेल भेजा गया है।
B9 NEWS 24 — खबर हर पल







