फतेहपुर उत्तर प्रदेश
फतेहपुर: खागा के ऐतिहासिक रामलीला मैदान का ₹3.01 करोड़ से होगा

कायाकल्प
खागा (फतेहपुर)। खागा नगर के ऐतिहासिक रामलीला और रावण मैदान को अवैध कब्जों से मुक्त कराकर जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इसके लिए 3 करोड़ 1 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। 13 अक्टूबर को राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, रामलीला कमेटी अध्यक्ष प्रकाश पांडेय और जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह की मौजूदगी में भूमि पूजन हुआ।
रामलीला कमेटी के मीडिया प्रभारी ताराचंद पांडेय के अनुसार, मैदान की जमीन पर अवैध कब्जों और किराया वसूली को लेकर मुकदमे चल रहे हैं। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। खराब ईंट मिलने पर उसके इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है।
खागा का ऐतिहासिक मेला 27 अक्टूबर से 8 नवंबर तक आयोजित होगा। मेले को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की है। नवरात्रि के दौरान नौबस्ता रोड पर रामलीला कमेटी की ओर से किराये पर दी गई दुकानों का भी उद्घाटन किया गया।







