🚨 फतेहपुर से बड़ी खबर | यातायात माह नवंबर 2026 का शुभारंभ

जनपद फतेहपुर में यातायात माह नवंबर 2026 के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
इस अभियान के माध्यम से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज रफ्तार से बचने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की अपील की गई।
सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा है। यातायात नियमों का पालन करें और खुद के साथ दूसरों का जीवन भी सुरक्षित बनाएं।







