रायबरेली।
करवा चौथ के पावन अवसर पर जिला कारागार में 20 महिला बंदियों ने अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखा।


महिला बंदियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जेल प्रशासन ने पूजन सामग्री सहित आवश्यक व्यवस्थाएं कराईं। जेल अधीक्षक प्रभात सिंह ने बताया कि जिन महिला बंदियों के पति जेल में निरुद्ध हैं, उनकी मुलाकात कराई जाएगी। वहीं, जेल से बाहर रह रहे पतियों से भी विशेष समय पर मिलवाने की व्यवस्था की गई है। जेल प्रशासन की इस पहल ने मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश की।







