किसी भी दशा में न होने पाए ओवरलोडिंग और अवैध खनन -डीएम निधि गुप्ता वत्स

फतेहपुर | उपखनिजों के अवैध खनन, अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के संबंध में गठित टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुई। बैठक में पिछले माह ओवरलोडिंग, अवैध परिवहन, अवैध खनन के संबंध में खनिज, राजस्व, परिवहन, राज्य कर विभाग द्वारा की गई कार्यवाही को विस्तृत समीक्षा कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपखनिजों के अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग किसी भी दशा में न होने पाए, के लिए प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कहा कि अवैध परिवहन को रोकने के लिए आवश्यकतानुसार स्थल चिन्हित करते हुए चेक पोस्ट लगाई जाय। स्थल ऐसे जगह चिन्हित किया जाय कि चेकिंग के दौरान यातायात बाधित न हो। तहसील स्तर पर गठित टीम निरंतर टीम के साथ नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही करते रहे और रिपोर्ट से भी अवगत कराए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ( वित्त/राजस्व) , अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी सदर, बिन्दकी, खागा, पुलिस क्षेत्राधिकारी, खनन अधिकारी, एआरटीओ सहित संबंधित उपस्थित रहे।







