श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन, मुख्यमंत्री योगी जी की माता जी को दी गई श्रद्धांजलि

रायबरेली- मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की माता श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर नगर पंचायत सभागार, डलमऊ में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ ने कहा कि, माता जी का निधन पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सादगी और संस्कारों की प्रतिमूर्ति थीं। ईश्वर उनकी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
भाजपा नेता जेपी सिंह ने कहा कि, योगी जी ने माँ के संस्कारों से ही सेवा का मार्ग अपनाया। इस दुःख की घड़ी में हम सभी मुख्यमंत्री जी के साथ खड़े हैं।
प्रांतीय परिषद सदस्य सुशील शुक्ला ने कहा कि, सावित्री देवी जी एक धर्मपरायण और ममतामयी माँ थीं। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा है।महेंद्र पटेल ने कहा कि, माँ का जाना एक बेटे के लिए सबसे बड़ी क्षति होती है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि योगी जी को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।ग्राम प्रधान जितेंद्र पटेल ने कहा कि, पूज्य माता जी ने अपने बेटे को राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित किया। उनका त्याग सदैव याद रखा जाएगा।
उमेश सिंह ने कहा कि, आज पूरा डलमऊ और पूरा प्रदेश शोक में है। माता जी को सादर नमन।घनश्याम जायसवालने कहा कि, सावित्री देवी जी के संस्कारों ने ही एक सामान्य परिवार के बेटे को मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचाया। ऐसी माँ को शत-शत नमन।शोक सभा के अंत में सभी ने स्वर्गीय माता जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके अलावा प्रदीपलोधी, पूर्व जिला मंत्री राधेश्याम पाल, दिनेश त्रिपाठी ,अंकित पांडे, अंकिल दीक्षित, विजय सिंह,आशीष श्रीवास्तव , आकाश गुप्ता आदि लोग मौजूदरहे।







