लोकेशन रायबरेली
सालोन तहसील में नवनियुक्त एसडीएम के कुर्सी पर बैठते ही अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
रायबरेली में सर मुंडाते ही ओले पड़ने की कहावत सही चरितार्थ साबित हुई है। दरअसल पूरा मामला जिले की सलोन तहसील मुख्यालय से जुड़ा हुआ है। जहां एक दिन पहले डीएम हर्षिता माथुर ने जिले की दो तहसीलों में तैनात उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया था। आज गुरूवार को जैसे ही नवागंतुक एसडीएम ने कार्यभार संभाला वैसे ही अधिवक्ताओं ने एक साथ तहसील प्रशासन मुर्दाबाद का नारा लगाना शुरू कर दिया। यह हंगामा काफी देर तक चला अधिवक्ताओं का आरोप था कि हम अधिवक्ताओं से परिचय लेने के लिए इधर मीटिंग में बुला लिया उधर न्यायालय का काम शुरू हो गया। काफी देर बाद अधिवक्ता शांत होकर अपने न्यायिक कार्य में लग गए।
Users Today : 8
Users This Month : 111
Total Users : 20087
Views Today : 9
Views This Month : 140
Total views : 29985