अग्निबीर जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव

Share this post

फतेहपुर- अग्निवीर जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, ग्रामीणों में शोक की लहर फतेहपुर में फरवरी 2023 में सेना की अग्निवीर योजना तहत भर्ती हुए जवान की बीमारी के दौरान बीती दिनांक 04/02/2024 को कमांड हॉस्पिटल महाराष्ट्र में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। बता दें आशीष कुमार पुत्र चंद्रजीत सिंह उर्फ झल्लू यादव, माता का नाम संगीता देवी निवासी ग्राम सभा महमूदपुर, मलवा विकासखण्ड, फतेहपुर अपने परिवार में दो भाई व एक बहन थे। परिवार का बड़ा बेटा आशीष था फरवरी 2023 में सेना में अग्निवीर योजना के तहत भर्ती हुआ था। आशीष की तैनाती देवलाली नासिक में थी। पीछे परिवार में छोटी बहन संध्या (16) , छोटा भाई सौरभ (11) व माता पिता थे। परिवार के अत्यन्त गरीब होने के कारण परिवार की सारी जिम्मेदारी आशीष की थी। 05 जनवरी 2024 को पिता को फोन द्वारा सूचना मिली कि आपका बेटा तेज बुखार से पीड़ित है। सूचना पर मां पिता ट्रेन द्वारा ड्यूटी स्थल पहुंचे थे।

ग्रामीणों ने बताया बीती 04 तारीख को घरवालों को फोन पर दोपहर 01 बजकर 30 मिनट पर निधन की दुखद सूचना मिली। घटना की सूचना पर पूरे गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों ने बताया सोमवार को दोपहर लगभग 11:30 पर शव एंबुलेंस के माध्यम से घर पहुंचा। जबकि माता पिता ट्रेन द्वारा वापस आ रहे हैं। सैनिक का अन्तिम संस्कार आज सुबह/11 बजे लगभग सेना के जवानों के बीच तथा तमाम संभ्रांत नागरिकों की उपस्थिति में हुआ।अग्निबिर जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन