*ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया*
*भदौरा मार्ग पर अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, गैस गोदाम के पास बड़ा हादसा टला*

*बेला थाना क्षेत्र के बेला-तिर्वा मार्ग स्थित भदौरा मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब 7 बजे सड़क किनारे खरतपतवार में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई।*
*देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।*
*ग्रामीणों ने तत्काल थाना पुलिस को सूचना देकर आग बुझाने की मांग की।*
*ग्रामीण शिवसागर निवासी फतेहपुर ने बताया कि आग के पास ही उनका मकान बना हुआ है, जिसमें गृहस्थी का सामान रखा हुआ है।*
*आग लगने वाली जगह से कुछ ही मीटर दूरी पर मीना गैस एजेंसी का गोदाम स्थित है, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी रही।*
*ग्रामीणों का कहना रहा कि यदि आग गैस गोदाम तक पहुंच जाती तो बड़ा विस्फोट और भारी नुकसान हो सकता था।*
*सूचना के बाद डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।*
*थाना पुलिस के उपनिरीक्षक ब्रज भूषण तिवारी, ब्रजानंद, मुख्य आरक्षी वेदपाल, रिक्रूट आरक्षी धर्मेंद्र कुमार एवं शिवम यादव ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पेड़ों की डालियों से आग बुझाने का प्रयास किया।*
*काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।*







