लोकेशन -रायबरेली
रायबरेली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है,जहां एक खड़ी एंबुलेंस अचानक आग का गोला बन गई।

मामला लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है,जहां अज्ञात कारणों से खड़ी एंबुलेंस में अचानक भीषण आग लग गई।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी एंबुलेंस धू-धू कर जलने लगी।मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।अस्पताल परिसर में भगदड़ जैसे हालात बन गए।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है,लेकिन एंबुलेंस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।रायबरेली के लालगंज से आई ये तस्वीरें कई सवाल खड़े करती हैं कि आखिर कैसे एक खड़ी एंबुलेंस में अचानक आग लग गई ? क्या ये तकनीकी खराबी थी या कुछ और ? जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।







