अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सोशल मीडिया पर भारत को नरक कहे जाने के विरोध में शनिवार को किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन 

Share this post

*लोकेशन हापुड़ उत्तर प्रदेश*

 

 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सोशल मीडिया पर भारत को नरक कहे जाने के विरोध में शनिवार को किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सोशल मीडिया पर भारत को नरक कहे जाने के विरोध में शनिवार को किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन 

बता दें _किसानों ने ट्रंप की टिप्पणी को अनुचित और स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए ट्रम्प का पुतला फूंका और अमेरिका विरोधी नारे लगाए।

भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) के संस्थापक हरीश हुण व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह बाना की अगुवाई में सैकड़ो किसानों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला लेकर सड़क पर निकले और अमेरिका के राष्ट्रपति के विरोध में नारेबाजी करते हुए तहसील चोपला पर पहुंचे जहां किसानों ने ट्रंप का पुतला फूंक कर अपना विरोध जताया। किसानों ने अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा भारत के प्रति की जा रही अनर्गल बयानबाजी पर भारत सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की है और मांग के समर्थन में प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम हापुड़ को दिया।

भारतीय किसान यूनियन लोकहित के संस्थापक हरीश हुण ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत के प्रति की गई अशोभनीय टिप्पणी के लिए ट्रंप माफी मांगे वरना दिल्ली में अमेरिका एंबेसी का घेराव किया जाएगा।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन