अन्तर्राज्यीय अवैध मादक पदार्थ के 5 शातिर तस्कर गिरफ्तार, ,23.70 लाख रुपये की नगदी,दो गाड़ियां, भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन बरामद
उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में थाना शहर कोतवाली पुलिस के हाथ ऐसे शातिर मादक प्रदार्थ तस्कर लगे है जो मु0 नगर सहित आस पास के जनपदों व् अन्य राज्यों में भी मादक प्रदार्थों की तस्करी के गोरख धंदे में लगे हुए थे। यहां पुलिस ने पांच शातिर अपराधियों को भारी मात्रा में नशीले पदार्थ कैप्सूल इंजेक्शन सहित दो गाड़ियां और 23.70 लाख की नगदी के साथ दबोचने में सफलता हासिल की है एस एस पी अभिषेक सिंह ने आज पकड़े गए आरोपियों को मिडिया के सामने रु ब रु कराकर खुलासा करते हुए जेल भेज दिया है एस एस पी की माने तो जिले भर में व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर इस तरह के कार्यों को करने वाले लोगों को चिन्हित करते हुए सलाखों के पीछे भेजा जायेगा । नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने दस हजार के पुरस्कार दिए जाने की भी घोषणा की है।दरअसलपुरा मामला मुजफ्फरनगर जनपद के थाना शहर कोतवाली से जुड़ा है जहां आज पुलिस लाइन में स्थित प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी अभिषेक सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि थाना शहर कोतवाली पुलिस के हाथ ऐसे शातिर अंतरराज्य मादक पदार्थ तस्कर लगे हैं जो मुजफ्फरनगर सहित आसपास के जनपदों एवं राज्यों में भी नशीले पदार्थों की तस्करी करने के साथ ही अवैध धन अर्जित करने के गोरख धंधे में लगे हुए थे।
Users Today : 8
Users This Month : 111
Total Users : 20087
Views Today : 9
Views This Month : 140
Total views : 29985