असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने का किया प्रयास

Share this post

असामाजिक तत्वों ने किया माहौल खराब करने का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस

हिंडन नदी के किनारे से आवारा कुत्तों ने खींचा था मृतक पशु

क्षेत्र का माहौल नहीं होने दिया जाएगा खराब, असामाजिक तत्वों को नहीं बक्सा जाएगा:एमपी सिंह

बिनौली थाना क्षेत्र के बरनावा गांव के समीप असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया गया।दरअसल बता दे की आवारा कुत्तों द्वारा खींच के ले जाएं गए एक मृतक पशु के शव के अंगों को इधर-उधर फैला देख कर एक किसान ने इसकी सुचना पुलिस को दी और पुलिस जांच में पाया गया कि कुत्तों द्वारा मृतक गोवंस के शव के अंगों को हिंडन नदी किनारे से खींचा गया था और मौके पर ही अंग पड़े हुए थे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी इधर-उधर पड़े अंगों को जमीन में दबाए वही पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी बिनौली थाना प्रभारी एमपी सिंह का कहना है कि कुछ लोग माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे थे ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है मौके पर शांति व्यवस्था कायम है कुत्तों द्वारा एक मृतक पशु के शव को नचा गया था उसके अंगों को जमीन में दबा दिया गया है मामले की जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बता दे की फिरोज पठान नामक युवक ने मृतक पशु के शव की बरनावा पुलिस चौकी इंचार्ज को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर मिले अवशेष को मिट्टी में दबा दिया गया

हो सकता है गांजा तस्कर ने रचा हो अवशेष फेकने का षड्यंत्र

मृतक पशु के मिले गले सडे अवशेष के पीछे गांजा तस्कर का भी अवशेष फेंकने में षड्यंत्र हो सकता है सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि एक समुदाय को बदनाम करने के लिए इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया गया है जो पशु का अवशेष मिला है वह काफी दिन पुराना बताया जा रहा है। कुछ समय पहले गांजा तस्करों के विरुद्ध बिनौली पुलिस की कार्यवाही से भी गांजा तस्कर भयभीत है और आपसी रंजिशन के चलते एक समुदाय को बदनाम करने के चलते पूरा षड्यंत्र रचा गया है।फिलहाल क्षेत्र में कोई विरोध प्रदर्शन नहीं है कुछ लोग इस हवा देने के लिए एड़ी से छोटी तक का जोर लगा रहे हैं लेकिन बिनौली पुलिस ने निष्पक्षता ढंग से जांच की तो पता चल रहा है की इस पूरे षड्यंत्र के पीछे एक गांजा तस्कर भी हो सकता है।

बिनौली थाना क्षेत्र में मिले मृतक गोवंश का अंग काफी पुराना है कुछ लोगों द्वारा अफवाह फैलाई गई है जो निराधार है। डॉक्टर अक्षय बालियांन,

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन