अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Share this post

खबर यूपी के जनपद कासगंज से है जहां पटियाली कोतवाली पुलिस , एसओजी व सर्विलांस टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए

अवैध रूप से संचालित शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है वहींपुलिस ने मौके से 02अभियुक्तों को गिरफ्तार करने मे सफलता पाई है, अभियुक्तों के कब्जे से 05 तमंचे, 01 अधबना तमंचा, 01 देशी बंदूक, 04 जिंदा कारतूस 7.62 mm, एक जिंदा कारतूस 5.62 mm एवं अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद

किये हैं,जनपद फर्रुखाबाद के कम्पिल थाना क्षेत्र के गांव सिरसा के रहने वाले तोताराम व रोहित को गिरफ्तार किया है, जिनमें तोताराम पर 11 मुकद्दमे व रोहित पर 8 मुकद्दमे विभिन्न थाना क्षेत्र मे पंजीकृत है, मामले मैं कासगंज की एस पी अपर्णा रजत कौशिक ने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए बताया कि पूर्व मैं अवैध शस्त्र बेचने वाले अभियुक्तों से पूछताछ की गई कि वो इन शस्त्रों की खरीदारी कहां से करते हैं , एस ओ जी और सर्विलांस को उनके बताए गए स्थान पटियाली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा भरगैन के जंगल में संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री

पर छापेमारी का आदेश दिया गया जहाँ आज दविश के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है उनके कब्जे से 05 तमंचे, 01 अधबना तमंचा, 01 देशी बंदूक, 04 जिंदा कारतूस 7.62 mm, एक जिंदा कारतूस 5.62 mm एवं अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद

किये हैं,ये अभियुक्त जनपद फर्रुखाबाद के कम्पिल थाना क्षेत्र के गांव सिरसा के रहने वाले है, पकड़े गए अभियुक्तों पर विभिन्न थाना क्षेत्रों मैं 11 से अधिक मुकद्दमे दर्ज है जिनमें ये वांछित चल रहे थे, ये अवैध शस्त्र को उसकी गुडवत्ता के अनुसार तीन से पाँच हज़ार की कीमत पर बेचने का काम करते थे, अन्य जानकारी के लिए पुलिस पूछताछ मैं जुट गई है,

वहीं लोकसभा चुनाव के दौरान अराजकता फैलाने वाले अराजक तत्वों के हाथों मैं ये अवैध शस्त्र पहुंचने से कानून व्यवस्था को खतरा पैदा हो सकता था, पुलिस ये कार्यवाही लगातार चलती रहेगी।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन