महत्वपूर्ण सूचना
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के समस्त सम्माननीय सदस्यों एवं पदाधिकारियों को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निशिकांत राय जी की सहमति एवं राज्य कार्यकारिणी से विचार-विमर्श के उपरांत, तमिलनाडु के भारतीय राजनेता एवं पूर्व सांसद श्री एम. दुरई जी को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग, तमिलनाडु के सलाहकार पद पर नियुक्त किया गया है।

आयोग को पूर्ण विश्वास है कि श्री एम. दुरई जी अपने दीर्घ अनुभव, बहुमूल्य ज्ञान एवं मार्गदर्शन से आयोग को निरंतर दिशा प्रदान करेंगे तथा पत्रकारों की सुरक्षा एवं हितों के लिए आयोग के कार्यों को और अधिक सशक्त बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
आयोग की ओर से आपको इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग






