फतेहपुर में यमुना बनी ‘मौरंग माफियाओं की खुली खान’, बीच धारा में पुल बनाकर धड़ल्ले से अवैध खनन।

Share this post

जनपद फतेहपुर उत्तर प्रदेश _

 

फतेहपुर में यमुना बनी ‘मौरंग माफियाओं की खुली खान’, बीच धारा में पुल बनाकर धड़ल्ले से अवैध खनन।

फतेहपुर में यमुना बनी ‘मौरंग माफियाओं की खुली खान’, बीच धारा में पुल बनाकर धड़ल्ले से अवैध खनन।

बता दें _यमुना नदी इन दिनों खनन माफियाओं के कब्जे में नजर आ रही है। हालात ऐसे हैं कि *कोर्राकनक खण्ड संख्या 02* समेत आधा दर्जन से अधिक घाटों पर दिन-रात मशीनों की गूंज सुनाई दे रही है। नियम-कानूनों को दरकिनार करते हुए नदी की बीच धारा से खुलेआम मौरंग निकाली जा रही है। इस पूरे खेल में खनन विभाग की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर सबकुछ जानते हुए भी विभाग की चुप्पी यह संकेत दे रही है कि कहीं न कहीं माफियाओं को खुली छूट दे दी गई है। जलधारा बांधकर कुदरत से खिलवाड़ एनजीटी के सख्त निर्देशों के बावजूद कोर्राकनक में पोकलैंड मशीनों के जरिए यमुना की मुख्य जलधारा को बांध कर मोरंग माफिया के गुर्गे नदी के बीचों – बीच खनन के लिए नदी के अंदर ही अस्थाई पुल बना कर भारी मशीनों से अवैध तरीके से बालू का खनन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस अवैध खनन से हर साल करोड़ों रुपए का खेल हो रहा है जिससे सरकार को भारी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है आखिर कब तक यमुना की धारा यूं ही लूटी जाती रहेगी और कब प्रशासन इस पर सख्त कार्रवाई करेगा।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निशीकांत राय जी ने बिहार राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार से शिष्टाचार भेंट कर पत्रकारों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

ताजातरीन