मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश_
*बीजेपी सरकार में सिर्फ उद्योगपतियों को बढ़ावा – –डॉक्टर शिवकुमार सिंह पटेल*

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर पेट्रोल एवं डीजल सीएनजी गैस के महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार के द्वारा पेट्रोल एवं डीजल सीएनजी गैस का रेट बढ़ाए जाने का विरोध करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार जनता एवं किसान विरोधी सरकार है सिर्फ अडानी अंबानी जैसे उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है श्री पटेल ने कहा कि 1 लाख 32 हजार करोड़ के कच्चे तेल का देश ने तमाम देशों से आयात किया और₹52000 हजार करोड रुपए का निर्यात किया अगर देश में तेल की कमी है तो मोदी जी विदेशों में सप्लाई क्यों दे रहे हैं देश के जनता को क्यों गुमराह कर रहे हैं देश और प्रदेश में बढ़ रहे महंगाई एवं बेरोजगारी से युवाओं किसानों और आम जनता परेशान है
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक ने कहा कि बीजेपी सरकार के द्वारा बढ़ाए गए पेट्रोल एवं डीजल और गैस के दाम की निन्दा करते हैं।





