*ब्रेकिंग न्यूज औरैया*
*व्यापारियों ने समस्याओं को लेकर खोला मोर्चा, मंडी निदेशक के नाम सौंपा ज्ञापन*

*लाइसेंस नवीकरण, ऑनलाइन पोर्टल और किराया वृद्धि समेत कई मुद्दों पर जताई नाराजगी*
*उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) औरैया जिला इकाई के नेतृत्व में व्यापारियों, गल्ला मंडी एवं सब्जी मंडी आढ़तियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।*
*व्यापारियों ने कृषि उत्पादन मंडी समिति औरैया के सचिव के माध्यम से मंडी निदेशक, उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।*
*ज्ञापन में लाइसेंस नवीकरण की जटिल प्रक्रिया, ऑनलाइन पोर्टल की खामियां, नई एप व्यवस्था, मंडी परिसर की सफाई व्यवस्था और दुकानों के किराए में वृद्धि सहित कई समस्याएं उठाई गईं।*
*जिला अध्यक्ष बबलू बाजपेयी ने कहा कि पहले व्यापारियों से वार्ता कर निर्णय लिए जाते थे, लेकिन इस बार बिना किसी चर्चा और विश्वास में लिए निर्णय थोपे गए हैं, जिसका संगठन विरोध करता है।*
*उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो व्यापारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।*
*इस दौरान अमर विश्नोई, रविशंकर शुक्ला, भानू राजपूत, आरती नंदन तिवारी, दीपक सोनी, शिवाकांत पाठक, विजय मिश्रा, मयंक शुक्ला, विवेक तिवारी, रितेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में व्यापारी और संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।*







