चिंता मत करिए, हर समस्या का होगा समाधान.. गोरखपुर में CM योगी ने सुनीं फरियाद

Share this post

चिंता मत करिए, हर समस्या का होगा समाधान.. गोरखपुर में CM योगी ने सुनीं फरियादचिंता मत करिए, हर समस्या का होगा समाधान.. गोरखपुर में CM योगी ने सुनीं फरियाद

 

 

चिंता मत करिए, हर समस्या का कराएंगे समाधान..

लोकेशन गोरखपुर

 

गोरखपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने मिलने आए लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा, चिंता मत करिए, सरकार हर समस्या का प्रभावी समाधान कराएगी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता दिखाते हुए पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी करीब 200 लोगों से मिले. महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर कतारबद्ध होकर बैठे लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं. उनके प्रार्थना पत्र लिए और समीप खड़े अफसरों को समस्या समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए. अलग-अलग मामलों से जुड़े समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध और निष्पक्ष होना चाहिए

जमीन कब्जा किए जाने से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से कहा यदि कोई दबंग किसी की जमीन जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए. जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार भी कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे. मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा. उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए. इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी. जनता दर्शन में कुछ महिलाओं के साथ उनके बच्चे भी आए थे. मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को खूब दुलारा और चॉकलेट के साथ आशीर्वाद दिया.

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन