*नन्ही मानवी की पुकार पर ‘डीएम अंकल’ पहुंचे घर, भावुक मुलाकात के बीच सड़क दुरुस्त करने के निर्देश*

Share this post

*लखीमपुर खीरी/ब्रेकिंग न्यूज़* *(यूपी)*

 

*नन्ही मानवी की पुकार पर ‘डीएम अंकल’ पहुंचे घर, भावुक मुलाकात के बीच सड़क दुरुस्त करने के निर्देश**नन्ही मानवी की पुकार पर ‘डीएम अंकल’ पहुंचे घर, भावुक मुलाकात के बीच सड़क दुरुस्त करने के निर्देश*

*‘डीएम अंकल’ तक पहुंची नन्ही आवाज, खुद पहुंचे घर, मानवी की मुस्कान के साथ सुधरेगा रास्ता*

 

*सोशल मीडिया पर वायरल शिकायत पर डीएम अंजनी कुमार सिंह का त्वरित संज्ञान*

 

*सलेमपुर ग्राम पंचायत पहुंचकर मानवी के घर तक पैदल किया निरीक्षण*

 

*डीएम ने आमजन से की प्लॉट खरीदते समय मूलभूत सुविधाओं की जांच की अपील*

 

लखीमपुर खीरी, 05 मई। जनसुनवाई और त्वरित समाधान की प्रशासनिक प्रतिबद्धता का एक और प्रभावी उदाहरण उस समय देखने को मिला जब सोशल मीडिया पर कक्षा एक की नन्ही छात्रा मानवी सिंह की पुकार पर डीएम अंजनी कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल स्थल निरीक्षण का निर्णय लिया। शहर से सटे सलेमपुर ग्राम पंचायत पहुंचकर डीएम ने न केवल जमीनी स्थिति का गहन आकलन किया, बल्कि मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश देकर प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया।

 

बिना औपचारिकता के डीएम ने गांव की खड़ंजे वाली सड़क पर पैदल चलते हुए मानवी के घर तक पहुंचकर हालात देखे। इस दौरान उन्होंने बच्ची और उसके पिता से आत्मीय बातचीत की। मानवी की परेशानी सुनकर डीएम का संवेदनशील पक्ष सामने आया और उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को खड़ंजा मार्ग की मरम्मत के निर्देश दे दिए।

 

निरीक्षण में सामने आया कि रास्ते पर खड़ंजा तो है, लेकिन बारिश के कारण वह कई जगह पर ऊंचा नीचे हो गया है और जलभराव ने समस्या को और बढ़ा दिया है। डीएम ने साफ कहा कि लोगों को अब इस परेशानी से जल्द राहत दिलाई जाएगी।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन