दोपक्षो में हुआ खूनी संघर्ष चली गोलियां

Share this post

 

दो पक्षो में हुआ खूनी संघर्ष, जमकर हुई फायरिंग

जनपद कानपुर देहात में आज पुराने विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। संघर्ष इस कदर आगे बढ़ा की जमकर गोलियां चली और ईट पत्थरों की बारिश हुई। साथ ही साथ दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप में घायल हो गए। वहीं दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस आलाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सफलता हासिल की इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं तनाव को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कानपुर देहात म चौथे और पांचवे चरण में मतदान हुए है जिले आचार संहिता लागू है ऐस में बड़ा सवाल यह है की लय जिले में पुलिस ने असलहे जमा नही कराए जो इस कदर खुलेआम फायरिंग होती है और दबंग तांडव करते रहे।

 दरअसल घटना है जनपद कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र के रनिया कस्बे के आर्य नगर मोहाल की। जहां पर पुराने विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चली। वहीं ईट पत्थर की बौछार हुई। इस दौरान जमकर गोलियां भी चली। घटना में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वही खूनी संघर्ष की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मोर्चा संभालते हुए कड़ी मशक्कत के बाद संघर्ष को रोकने में सफलता हासिल की। पुलिस ने जहां घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं दूसरी ओर विवाद के बाद हुए खूनी संघर्ष को लेकर पुलिस ने जांच के साथ कार्रवाई तेजी से शुरू कर दी है। वहीं घटना के आरोपियों की तलाश को लेकर पुलिस तेजी से जुट गई है।

हालांकि पुलिस ने आरोपियों की तलाश जरूर शुरू कर दी है लेकिन खुद पर खड़े हो रहे सवालों का जवाब नही है क्यो की जिले में चौथे और पांचवे चरण में मतदान हुए है आचारसंहिता लागू है ऐसे में खुलेआम फायरिंग और दबंगो का तांडव सवाल भी खड़े करता है कि क्या जिले की पुलिस ने असलहे जमा नही कराए हालांकि मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ लेकिन आज हुई घटना में पुलिस से सवालों के घेरे में जरूर नजर आ रही है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन