गोलीकांड में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, पीड़ित ने SSP से लगाई गुहार 

Share this post

मेरठ ब्रेकिंग न्यूज़

गोलीकांड में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, पीड़ित ने SSP से लगाई गुहार

गोलीकांड में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, पीड़ित ने SSP से लगाई गुहार 
गोलीकांड में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, पीड़ित ने SSP से लगाई गुहार

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में 11 सितंबर को हुई गोलीबारी के मामले में पीड़ित सोनू मलिक ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।

शिकायत के मुताबिक, सोनू और उसका भाई हारून कमेटी के रुपये लेने के लिए फतेहउल्लापुर निवासी इरशाद के घर गए थे। आरोप है कि वहां विवाद के बाद इरशाद और उसके परिजनों ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की, जिसमें हारून को तीन गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पीड़ित का आरोप है कि मामले में शबाना को पुलिस ने मौके से हिरासत में लिया था और हथियार भी बरामद हुए, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। वहीं, अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने का भी आरोप लगाया गया है।

सोनू ने शिकायत में बताया कि आरोपी पक्ष पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने और धमकी देने का आरोप है। उसने अपनी और परिवार की सुरक्षा की चिंता जताते हुए इरशाद व शबाना की गिरफ्तारी तथा फरार आरोपियों पर नियमानुसार इनाम घोषित किए जाने की मांग की है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन