देवरिया जनपद के ग्राम पंचायत सहायक एवं सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

Share this post

लोकेशन देवरिया

ग्राम पंचायत सहायकों का प्रदर्शन

देवरिया जनपद के ग्राम पंचायत सहायक एवं सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

देवरिया जनपद के ग्राम पंचायत सहायक एवं सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
देवरिया जनपद के ग्राम पंचायत सहायक एवं सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

बड़ी संख्या में पहुंचे पंचायत सहायकों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें लंबे समय से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है, जबकि उनसे क्षमता से अधिक कार्य लिए जा रहे हैं। इसके साथ ही अधिकारियों द्वारा बार-बार अनावश्यक दबाव और धमकी दिए जाने की भी शिकायत की गई। पंचायत सहायकों ने लंबित मानदेय के तत्काल भुगतान, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा कार्यों के स्पष्ट निर्धारण की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

फिलहाल पंचायत सहायकों ने जिला प्रशासन के माध्यम से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया है। अब देखना होगा कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर पर क्या कदम उठाए जाते हैं।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन