*
लोकेशन टहरोली झांसी ब्रेकिंग
जीएसटी विभाग कि सूचना पर दुकान बंद कर भागे दुकानदार,मचा हड़कंप*
खबर झांसी के टहरौली से है। जहां जीएसटी विभाग टीम कि छापेमारी की खबर से दुकानदारों ने दुकानों कि शटर को बंद कर भाग खड़े हुए । दुकानें बंद होने की वजह से सामान खरीदने आए ग्राहक काफी परेशान दिखे।। जीएसटी विभाग की छापामार कार्यवाही की खबर आग की तरह फैल गई। जिसके बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया। और सभी अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। वही दुकान बंद होने की बजह से पूरा मार्केट सुनसान नजर आया।







