बस्ती यूपी।
हिजाब पर बोले मंत्री अशीष पटेल।
बस्ती पहुंचे प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला,उन्होंने विशेष रूप से वीबीजी रामजी कानून (मनरेगा) की खूबियां गिनाईं और यूपीए व एनडीए सरकारों के कार्यकाल की तुलना प्रस्तुत की,आशीष पटेल ने बताया कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में जहां 1660 करोड़ श्रम दिवस सृजित हुए थे,वहीं एनडीए सरकार में यह आंकड़ा बढ़कर 3210 करोड़ श्रम दिवस तक पहुंच गया,उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने मनरेगा के तहत 2 लाख 13 हजार 220 करोड़ रुपये की निधि जारी की थी,जबकि एनडीए सरकार ने लगभग चार गुना बढ़ाकर 8 लाख 53 हजार 810 करोड़ रुपये की निधि जारी की है,कार्यों की संख्या पर बोलते हुए मंत्री ने बताया कि यूपीए के दौरान 153 लाख कार्य पूरे हुए, जबकि एनडीए सरकार में 862 लाख कार्यों को पूरा किया गया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि अब 100 दिन के बजाय 125 दिन रोजगार की गारंटी दी जाएगी और यदि मजदूरी का भुगतान 7 दिन के भीतर नहीं होता है तो ब्याज सहित भुगतान किया जाएगा।
एसआईआर (SIR) को लेकर पूछे गए सवाल पर आशीष पटेल ने कहा कि बीएलओ और राजनीतिक दलों के बीएलए अपने-अपने स्तर पर लगे हुए हैं,नामों से संबंधित जो भी परेशानियां सामने आ रही हैं,उन्हें चुनाव आयोग अपने स्तर से देख रहा है,जिनके नाम कटे या विलोपित हुए हैं,उनके लिए फार्म-6 भरे जा रहे हैं।
मंत्री ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं,वहीं ओवैसी के हिजाब संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश में हर किसी को प्रधानमंत्री बनने का अधिकार है, लेकिन जनता तय करती है कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा।
Users Today : 10
Users This Month : 113
Total Users : 20089
Views Today : 11
Views This Month : 142
Total views : 29987