झांसी पुलिस ने पांच गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार

Share this post

लोकेशन झांसी

झांसी पुलिस ने 5 गांजा तस्करो को किया गिरफ्तार, जिसमे दम्पति और मां-बेटी भी है शामिल

– झांसी की बबीना थाना पुलिस और स्वॉट टीम ने मिलकर 5 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 97 किलो गांजा बरामद हुआ है। खास बात यह है कि पकड़े गये गांजा तस्करों में मां, बेटी और दम्पति शामिल हैं। पकड़े गये गांजा तस्कारों को थाने लाया गया। जहां उनके खिलाफ कार्यवाही की गई है। दरअसल आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर झांसी की बबीना थाना पुलिस और स्वॉट टीम क्षेत्र में गश्त करते हुए चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को बड़ौरा तिराहा के पर पांच संदिग्ध लोग नजर आए। पुलिस ने उन्हें रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से 97 किलो गांजा बरामद हुआ। पांचों को थाने लाया गया। जहां पता चला कि इनमें मां-बेटी और दम्पति शामिल है। पूछतांछ में पकड़े गये गांजा तस्कारों ने अपने नाम आशुतोष गुप्ता पुत्र नरेन्द्र कुमार निवासी बजरिया थाना छिबरामऊ जिला कन्नौज, संजना गुप्ता पत्नी आशुतोष गुप्ता, वंदना पुत्री ब्रजकिशोर पटेल और सुनील नायक पुत्र सुंदर सिंह नायक बंजारा निवासी मठिया नगला थाना छिबरामऊ जिला कन्नौज बताया है। पकड़े गये पांचों लोग उड़ीसा से गांजा लेकर आ रहे थे और यूपी व एमपी के इलाको में सप्लाई करते है। पुलिस ने पकड़े गये सभी लोगों के खिलाफ सम्बधित धाराओं के तहत कार्यवाही की है।।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन