लोकेशन रायबरेली
जिला कारागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक का उद्घाटन

रायबरेली जिले के कारागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में बने एक नए स्मारक का उद्घाटन किया गया। जहां महानिदेशक कारागार प्रशासन पी.सी मीणा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह स्मारक आने वाली पीढियो के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। उद्घाटन के बाद पी.सी मीणा ने कहा कि सबसे पहले मैं रायबरेली के सभी स्वराज सेनानियों को नमन करता हूं जिन्होंने देश के लिए अपनी जान न्योछावर की एक बहुत ही पुण्य कार्य किया गया।उनकी याद में यह स्मारक बनाया गया। स्मारक पर जनपद के 359 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम भी अंकित हैं जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
बतादे _
महानिदेशक ने बताया कि यह हमारी भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत होगा।इससे उन्हें देशभक्ति के बारे में जानकारी मिलेगी। मैं इस अवसर पर जिला प्रशासन को बहुत-बहुत बधाई देता हूं कि उन्होंने यह कार्य कराया। स्मारक पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम सुनहरे अक्षरों में अंकित है। लाल पर्दो के बीच बने इस स्मारक का नमन किया गया। मौके पर जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। फिलहाल इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रवि कुमार जेल अधीक्षक प्रभात सिंह अधिकारी कर्मचारी गण मौके पर उपस्थित रहे।
Users Today : 8
Users This Month : 111
Total Users : 20087
Views Today : 8
Views This Month : 139
Total views : 29984