जिले भर में चलाया गया बैंक चेकिंग अभियान

Share this post

पीलीभीत एसपी अविनाश पांडे के दिशा निर्देशन में जिलेभर में चलाया गया बैंक चेकिंग विशेष अभियान।कोतवाल जहानाबाद ने क्षेत्र की सभी बैंकों का निरीक्षण कर संदिग्ध वाहनो की सघन चेकिंग की।

 

पुलिस विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों के आदेशो निर्देशों के क्रम में आज पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे एवं अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया के दिशा निर्देशन में पीलीभीत जनपद की सभी सरकारी एवं अर्ध सरकारी बैंकों का थाना प्रभारियों के द्वारा चेकिंग/निरीक्षण हेतु विशेष अभियान चलाया गया है।इसी क्रम में कोतवाल जहानाबाद प्रभारी निरीक्षक मुकेश शुक्ला के द्वारा थाना जहानाबाद क्षेत्र की लगभग सरकारी एवं अर्ध सरकारी बैंकों का निरीक्षण किया गया है। कोतवाल जहानाबाद के द्वारा उच्च अधिकारियों के द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार बैंको के सीसीटीवी फुटेज, कैमरे,बैंक के अंदर निरीक्षण करते हुए बैंक गार्ड की ब्रीफिंग की गई तथा बैंक के अलार्म तथा सभी बैंक कर्मियों से पूछताछ की गई है,इसके अलावा बैंकों में आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी एवं पूछताछ की गई है,बहीं बैंक के बाहर खड़े वाहनों तथा मोटरसाइकिलों की आरटीओ एप्स के द्वारा चेकिंग की गई है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन