फतेहपुर उत्तर प्रदेश
*राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित होकर कन्या दान योजना समिति परिवार ने हरदोई तथा फतेहपुर को किया गौरवान्वित*
कन्या दान योजना समिति परिवार की दो शाखाओं को *अयोध्या* में मिला राष्ट्रीय सम्मान।


दिनांक 13 सितंबर तक चले तीन दिवसीय कार्यक्रम में भगवान राम की पावन नगरी अयोध्या में हर वर्ष होने वाले राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव में प्रत्येक जिले की किसी एक संस्था को उसके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों हेतु राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जाता है। इस बार दो जिलों से कन्या दान योजना समिति हरदोई तथा फतेहपुर परिवार को सम्मानित किया गया है। हरदोई जिले से संस्था अध्यक्ष गोपेश दीक्षित ने संस्था की सचिव श्वेता दीक्षित जी के साथ तथा फतेहपुर शाखा प्रभारी अजय शिवहरे के साथ महोत्सव में हिस्सा लेने के साथ रक्तदान भी किया।
पति पत्नी के द्वारा एक साथ किया गया रक्तदान कार्यक्रम में चर्चा का विषय रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जौनपुर सिंह स्टेट की महारानी डॉ अंजू जी ने श्वेता दीक्षित को गले लगा कर उनकी समस्त टीम के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज में कन्या दान योजना समिति परिवार की तरह अन्य संस्थाओं को भी बढ़ चढ़ कर कार्य करना चाहिए। इस मौके पर कई प्रदेशों से आए लगभग 300 लोगों ने रक्तदान किया राम कृष्ण फाउंडेशन के संरक्षक गण राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश गुप्ता, अयोध्या के सांसद, विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष तथा पूर्व भाजपा अध्यक्ष सहित कई गण मान्य लोग मौजूद रहे।







